स्काउड भवन में स्काउड गाइड शिविर में प्रस्तुति देती बालिका।स्रोत-स्वयं
बदायूं। स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर चल रहे प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन तंबू निर्माण, गैजेट्स, मीनारें, खोज के चिह्नों की ट्रेनिंग दी गई।
मुख्य अतिथि प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने शिविर का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि पवित्र आचरण, स्वच्छ मन और निस्वार्थ सेवा व्यक्तित्व को निखारती है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा अपनी शक्ति को पहचानें, निराशा और हताशा को उखाड़ फेकें, अपनी शक्ति और क्षमताओं पर विश्वास करें। नई ऊर्जा के साथ महान लक्ष्य तक पहुंचे।
जिला प्रशिक्षण आयुक्त पूर्वी सक्सेना और जिला स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य ने तंबू निर्माण, गैजेट्स, मीनारें, खोज के चिन्हों, बिना बर्तन भोजन बनाने की ट्रेनिंग दी। नित्या, राधिका ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर संध्या साहू, सोनम, शीतल, तुबा खान, प्रतिज्ञा तोमर, वैष्णवी पटेल, नंदिनी मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने किया। संवाद