पुलिस लाइन में अंतजनपदीय प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कृत करते एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह
बदायूं। पुलिस लाइन में चल रही 49वीं अंतरजनपदीय अलार्म एफिशिएंसी एवं शूटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन पिस्टल व कार्बाइन से फायरिंग कराई गई। प्रतियोगिता का रविवार शाम करीब चार बजे समापन हो गया। दोनों प्रतियोगिताओं में मुरादाबाद की टीम जीती। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
बरेली जोन के नौ जिलों से प्रतिभाग करने आए करीब 150 महिला व पुरुष प्रतिभागियों ने 49वीं अंतरजनपदीय अलार्म एफिशिएंसी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। तीसरे दिन पिस्टल व कार्बाइन से शूटिंग की प्रतियोगिता हुई। शेखूपुर फायरिंग रेंज में हुई पिस्टल फायरिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद ने पहला व रामपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कार्बाइन से फायरिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद से उपनिरीक्षक भगवान सिंह ने प्रथम स्थान व बदायूं से आरक्षी अजय कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके बाद रविवार शाम करीब पांच बजे रिजर्व पुलिस लाइन परेड मैदान में पहुंचे मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में प्रतियोगिता का समापन हुआ। एसएसपी ने विजेता टीमाें को पुरस्कृत किया। इस दौरान एसपी देहात कृष्ण कान्त सरोज, सीओ सिटी संजीव कुमार, सीओ दातागंज केके तिवारी एवं प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह एवं पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में अंतजनपदीय प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कृत करते एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह