फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशा ने संभाला ईओ का चार्ज, निरीक्षण कर दिखाए कड़े तेवर

Fri, 28 Jul 2017 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
Nisha
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की नई अधिशासी अधिकारी निशा मिश्रा ने शुक्रवार को यहां पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पालिका के सभी अनुभागों में पहुंचकर गहनता से निरीक्षण किया। शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही पालिका की आय बढ़ाने समेत कई निर्देश दिए। कहा कि लापरवाह कर्मियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बोलीं- हर काम कायदे से होगी, मनमानी किसी की नहीं चलने दी जाएगी।       
विज्ञापन

ईओ निशा मिश्रा ने चार्ज लेने के बाद शुक्रवार को करीब साढ़े चार बजे कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई, सामान्य अनुभाग, जलकल, निर्माण, एकाउंट सेक्शन आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अनुभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों से कामकाज के बारे में जानकारी ली। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। कहा कि वह स्वयं सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगी, यदि कहीं पर गंदगी मिलती है तो संबंधित सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने पालिका में चल रहे निर्माण कार्य के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाए। बता दें कि यहां तैनात ईओ ललितेश सक्सेना को शासन ने हटा दिया है। यहां बरेली नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त निशा मिश्रा को ईओ के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें