लंबी कूद में हिस्सा लेती छात्रा। संवाद
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाए जा रहे 29वें वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित की गईं खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ऊंची कूद छात्रा वर्ग में निर्मला ने प्रथम, सीमा रानी-साजिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा सीमा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्र वर्ग में रामकृष्ण शंखधार ने प्रथम, मोनू यादव ने द्वितीय तथा अनमोल तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में मोनू यादव ने प्रथम, रामूपाल ने द्वितीय तथा चन्द्रभान सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद छात्र वर्ग में मोनू यादव ने प्रथम, चन्द्रभान ने द्वितीय तथा रामकृष्ण शंखधार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद छात्रा वर्ग में अखिलेश ने प्रथम, आरती गोस्वामी ने द्वितीय तथा सीमा रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सौ मीटर दौड़ छात्र वर्ग में मोनू यादव ने प्रथम, चन्द्रभान ने द्वितीय तथा रामकृष्ण शंखधार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन शाहबुद्दीन अली खां का रहा। इस मौके विशाल महर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, प्रदीप कुमार, सूरज पाल, सचिन, सौरभ, राकेश, आस्था माहेश्वरी, यामिनी वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
लंबी कूद में हिस्सा लेती छात्रा। संवाद