फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नौंवी’ में दाखिले को नहीं लगानी होगी दौड़

Mon, 06 Apr 2015 07:46 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
आठवीं तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद अब कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को ‘नौंवी’ में प्रवेश के लिए माध्यमिक स्कूलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिले के कस्तूरबा स्कूलों को उच्चीकृत करने का खाका तैयार किया जा चुका है। जिले के राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) की ओर से प्रर्याप्त जमीन वाले 10 स्कूलों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भी भेजा जा चुका है। अगर सहमति मिलती है तो इस सत्र से कक्षा नौ की कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं।
विज्ञापन

कॉन्वेंट की तर्ज पर शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से जहां जिले में रमसा की ओर से तीन मॉडल स्कूलों का निर्माण कराया गया है। वहीं अब बालिकाओं की शिक्षा के लिए पहल की गई है। जिले में चल रहे दस बा स्कूलों को उच्चीकृत करने पर विचार करते हुए खाका तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि इसकी तैयारी काफी पहले से की जा रही थी लेकिन गति गुजरे वित्तीय वर्ष में दी गई। विभागीय जानकारी के अनुसार दस स्कूलों को पहले हाईस्कूल तक उच्चीकृत किया जाएगा। प्रत्येक के निर्माण में 51.98 लाख का खर्च आएगा। वहीं 06.12 लाख के फर्नीचर, उपकरण लगाए जाएंगे। बताते हैं कि सहमति मिलती है तो इस वर्ष से मिले आदेशानुसार नौ की कक्षाएं संचालित की जाने लगेंगी। बाद में निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। जिला समन्वयक मधुबाला ने बताया कि प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

बा स्कूलों का उच्चीकरण करने के लिए दस स्कूलों का प्रस्ताव रमसा की ओर से तैयार कर भेजा गया है। इस पर सहमति मिलने के बाद कार्रवाई बढ़ाई जाएगी। - वीना यादव, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें