बदायूं। सरदार भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र शनिवार को सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज परीक्षा देने पहुंचे। डीआईओएस के आदेश पर सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज प्रशासन ने उन परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल कर लिया। शनिवार को नौ छात्रों ने परीक्षा दी।
जिले के रघुनाथ पीपरी स्थित सरदार भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की गलती से छात्रों के प्रवेश पत्र पर बोर्ड द्वारा फोटो प्रिंट होकर नहीं आए। ऐसे में सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर इन परीक्षार्थियों को गणित की परीक्षा नहीं देने दी गई। यह मामला जब अखबारों की सुर्खियां बना तो अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान दिया। इसके बाद इन परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की अनुमति दे दी गई। ऐसे में शनिवार को सभी नौ परीक्षार्थियों ने चित्रकला की परीक्षा दी। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि अभिलेख मिलने के बाद में परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की अनुमति दे दी थी।