फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल का बंदी और यूपी-112 के दो सिपाहियों समेत नौ पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार रात जिले में नौ कोरोना पॉजिटिव और निकले हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 137 पहुंच गई है। इनमें जिला कारागार का एक बंदी और यूपी-112 पुलिस के दो सिपाही संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार रात 1944 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें नौ सैंपल कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि 1935 सैंपल निगेटिव निकले। सोमवार को जिले में अभियान चलाकर सैंपलिंग कराई गई। जगह-जगह कैंप लगाए गए। इस दौरान जिले भर से 2224 सैंपल लिए गए। इनमें कादरचौक में एक, म्याऊं में एक, जगत में एक, उझानी में एक, वजीरगंज में एक और शाहजहांपुर जिले का एक व्यक्ति संक्रमित निकला है। इनके अलावा जिला कारागार में एक बंदी पॉजिटिव मिला है। तो वहीं यूपी-112 पुलिस के दो सिपाही संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी को कोविड-19 अस्पताल आसरा आवास भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें