शहर के मोहल्ला शहवाजपुर में खोवा में लड्डू खाने से बालिका समेत नौ महिलाओं को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। हालत बिगड़ने पर सभी को एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। यहां दो लोगों की स्थिति गंभीर है।
मोहल्ला शहवाजपुर निवासी रामपाल मौर्य के घर पर संकटा माता की कथा थी। इसमें महिलाओं की दावत की गई थी। कथा के बाद सभी को खोवा के लड्डू बांटे गए। लड्डू खाने के बाद महिलाओं को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। गंभीर हालत में रिंकी पाल (35) पत्नी रिषीपाल, निशी पाल (11) पुत्री राजेश, राजरानी (30) पत्नी रामवीर, जनदेवी मौर्य (38) पत्नी श्यामलाल, प्रेमवती (45) पत्नी प्रदीप पाराशरी, शीला (36) पत्नी ओमप्रकाश, उर्मिला (30) पत्नी संजू पाल को निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया। उर्मिला और निशी की हालत गंभीर बनी हुई है। रामपाल ने खोवा टिकटगंज की खोवा मंडी से खरीदा था।