फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसों में महिला समेत नौ कांवड़िया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कछला- उझानी रोड पर रविवार रात हादसों में महिला समेत नौ कांवड़िया घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया। रविवार रात नौ बजे से सोमवार तड़के चार बजे तक कछला रोड पर हादसे हुए।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार ने बताया कि घायलों में बरेली जिले के कांधरपुर निवासी देवचंद्र (18) पुत्र भगवान दास, अखा गांव के निवासी यशपाल (15) पुत्र कुंवरपाल, कालीबाड़ी के यश (16) पुत्र प्रेमशंकर और फरीदपुर निवासी मंजनी (25) पत्नी श्यामपाल शामिल हैं। इसके अलावा सहसवान निवसी अवधेश (25) पुत्र राजेश्वर, मूसाझाग के गांव ओहरामई के अमर सिंह (53), सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गांव बुधयाई निवासी मनोज (25) पुत्र चंद्रपाल, पीलीभीत जिले में चकरपुर निवासी सूरजपाल (26) पुत्र नन्हेलाल और सचिन (17) पुत्र सुनील चंद्र का भी प्राथमिक उपचार कराया गया। सचिन की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें