फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के बहाने सरकारी जमीन पर कब्जा करने की साजिश, नौ आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 06:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले के बैरमई बुजुर्ग गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की आड़ में सरकारी इंटर कॉलेज की जमीन पर कब्जे का प्रयास हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
बिल्सी थाने में खड़े आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के बहाने ग्राम समाज इंटर कॉलेज की सरकारी जमीन पर कब्जा करने की साजिश रची गई, लेकिन ग्रामीणों के सूचना देने पर प्रतिमा लगाने की कोशिश करने वाले कुछ लोग भाग गए। दो मौके से पकड़े गए। इस प्रकरण में पुलिस ने भूमि पर अवैध कब्जा करने और सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में 11 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शांतिभंग के आरोप में कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें उचित माध्यम से सूचना मिली कि 15 सितंबर की रात करीब नौ बजे कुछ लोगों ने विद्यालय के स्कूल फार्म की सरकारी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से ईंट और अन्य निर्माण सामग्री मौके पर पहुंचाई। इसके बाद चबूतरा बनाकर जमीन पर प्रतिमा लगाने के बहाने अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया। 

इन लोगों को किया गया नामजद 
प्रधानाचार्य का आरोप है कि आरोपी मौके पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने का भी प्रयास कर रहे थे। इससे विद्यालय की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चंद, दीवान जी, सुरजीत, प्रशांत, विजय सिंह, लेखराज, मोहित, जयचरन, करन सिंह, लकी उर्फ ध्रुव निवासीगण बैरमई बुजुर्ग व राजेंद्र उर्फ मुन्नालाल मिस्त्री निवासी मोहल्ला मटिया, कस्बा व थाना इस्लामनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें