फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कमरे में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 24 Mar 2026 06:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने मृतका के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
सुजाना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदीफाजिल से जुड़े फाजिल नगला गांव में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना सोमवार रात की है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जिला शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव हरचंदपुर निवासी राम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुजाता 26 का विवाह मई 2025 में अलापुर थाना क्षेत्र के फाजिल नगला निवासी राहुल कुमार के साथ किया था। उनका आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के प्रताड़ित करते रहते थे। सुजाता की मौत के बाद मायके वाले सूचना पर मौके पर पहुंच गए। जब वह मौके पर पहुंचे तो मृतका का पूरा परिवार घर छोड़कर भाग गया था। 

हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप 
मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुजाता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना वाले दिन भी मारपीट की गई। उसके बाद हत्या कर दी गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इंस्पेक्टर माधौ सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मायके पक्ष के आरोपों के मद्देनजर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

गृह कलह से तंग महिला ने दी जान 
मुजरिया थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय महिला ने छप्पर की बल्ली में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की पूछताछ में मामला गृह कलह का बताया गया है। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरसेना निवासी रोहित कश्यप की पत्नी आशा (26 वर्ष) ने सोमवार को गृह कलह से क्षुब्ध होकर छप्पर की बल्ली में फंदा लगाकर जान दे दी। 

लोगों को कहना है कि उसका पति के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। उसके तीन बच्चे हैं। मृतका आशा के पिता ने थाना मुजरिया में में तहरीर देकर पूरे मामले में जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें