मेहर की रकम चुका देने की चर्चा
दो सप्ताह में ही रिश्ता तोड़ लेने की वजह नवयुगल ने पंचायत को नहीं बताई है। युवक के दोस्त ने पूछा भी, लेकिन उसने चुप्पी नहीं तोड़ी। ग्रामीणों के बीच चर्चा तो इस बात का भी है कि युवक पक्ष की वजह से रिश्ते में खलल पड़ा। इसी वजह से युवक और उसके परिजनों को मेहर के रूप में मोटी रकम भी चुकानी पड़ गई। कुछ लोग इस रकम को समझौता के रूप में भी देख रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला कोतवाली पुलिस के संज्ञान में नहीं आया है। न ही किसी ने पुलिस से शिकायत की है। निकाह हुआ या नहीं यह तो पुलिस को नहीं पता। फिर भी वह इसे लेकर जानकारी कराएंगे।