फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नव प्रवेशी बच्चों का माला पहनाकर किया स्वागत

विज्ञापन
सहसवान के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़सान में नवप्रवेशी बच्चों का माला पहनाकर किया गया स्वागत। स
विज्ञापन
मुजरिया। परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़सान में वार्षिकोत्सव के साथ ही नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सहसवान के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़सान में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव ने किया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का द्वार पर माला पहनाकर स्वागत किया गया। राजन यादव ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत छह से 14 वर्ष तक के प्रत्येक बालक-बालिकाओं का प्रवेश कराना सभी का नैतिक दायित्व है। ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह और एसएमसी अध्यक्ष पप्पू सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक मोहम्मद परवेज अनवर ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर सुभाष मुखर्जी, हुकुम सिंह, शिल्पी यादव सहित गांव के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें