फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा क्या कसूर था: किसी ने बोरे में बंदकर नवजात बालक को मरने के लिए फेंका, ग्रामीणों ने बचाई जान

Tue, 01 Aug 2023 07:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के गांव गौतरा भौनी पट्टी में सोमवार को ऐसा मामला सामने आया, जिसने लोगों को दिल झकझोर दिया। गांव के पास तालाब किनारे नवजात बालक बोरे में बंद मिला। उसकी रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को इसका पता चला। चाइल्ड लाइन की टीम ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया है। वह पूरी तरह स्वस्थ बताया गया है। 
विज्ञापन
बोरे में बंद मिला था नवजात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के गांव गौतरा भौनी पट्टी में सोमवार को एक नवजात बालक बोरे में बंद तालाब किनारे पड़ा मिला। जब लोगों ने उसके रोने की आवाज सुनी तो उसे बोरे से निकाला गया। कुछ लोग कपड़े लेकर आए तो किसी ने दूध लाकर पिलाया। बाद में मौके पर पहुंची चाइल्ड टीम उसे महिला अस्पताल के एसएनसीयू ले गई। डॉक्टरों ने बालक को स्वस्थ बताया है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह गौंतरा भौनी पट्टी गांव के कुछ लोग अपने खेतों की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने गांव के बाहर तालाब किनारे एक बोरे से नवजात बालक की रोने की आवाज सुनी। गांव के लोग बोरे से बालक की रोने की आवाज सुनकर हैरान रह गए। इस पर उन्होंने गांव के और लोगों को बुला लिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। 

ये भी पढ़ेंIPS प्रभाकर चौधरी: 13 साल में 21 ट्रांसफर, कानपुर में बैग टांगकर पहुंचे थे दफ्तर; अब बरेली से हटाए गए
विज्ञापन

 

बोरे में बिलख रहा था मासूम 

ग्रामीणों ने बोरा खोला तो मासूम बच्चे को देख दंग रह गए। नवजात बोरे के अंदर बिलख रहा था। बोरे में मासूम बालक मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। कुछ लोग भागकर गए और कपड़े ले गए। उन्होंने बच्चे को कपड़े पहनाए। तो किसी ने तुरंत गाय के दूध का इंतजाम किया। बालक को दूध पिलाया। गांव की महिलाओं ने उसे दुलार कर चुप कराया। 

पूरी तरह स्वस्थ है नवजात 

सूचना पर उसावां एसओ रामेंद्र सिंह पहुंच गए। वह बालक को म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इसकी सूचना पर चाइल्ड लाइन टीम स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। चाइल्ड लाइन टीम ने ही बालक को महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया। एसएनसीयू प्रभारी डॉ. संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि बालक की हालत ठीक है, वह दूध पी रहा है और डॉक्टरों की निगरानी में है। 
विज्ञापन

उधर, गांव के लोगों ने बताया कि किसी ने नवजात को मरने के लिए फेंका होगा। सुबह उसके रोने की आवाज सुनकर लोगों को पता चल गया, जिससे उसकी जान बच सकी। पुलिस अब पता लगाने में जुटी है कि नवजात को किसने फेंका है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें