फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: पुलिस ने किया बाइक का चालान तो लाइनमैन ने कर दी थाने की बिजली गुल, खंभे पर चढ़कर काटी केबल

Mon, 31 Jul 2023 04:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के अलापुर कस्बे में अजब मामला सामने आया है। पुलिस ने हेलमेट न लगाने पर विद्युत निगम के लाइनमैन की बाइक का चालान कर दिया। इससे गुस्साए लाइनमैन ने थाने की बिजली काट दी। रात में पूरा थाना अंधेरे में डूब गया। 
विज्ञापन
अलापुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर कस्बे में रविवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संविदा लाइनमैन की बाइक का चालान कर दिया। इसके बाद लाइनमैन ने खंभे पर चढ़कर थाने की ही लाइन काट दी। इससे अलापुर थाना अंधेरे में डूब गया। पुलिस में हलचल मच गई। करीब एक घंटे तक अलापुर थाने में अंधेरा रहा। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने केबल काटने पर नाराजगी व्यक्त की और कर्मचारियों को बुलाकर केबल जुड़वाई, तब कहीं थाने की बिजली सही हुई।

विज्ञापन


अलापुर में विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन प्रवेंद्र रविवार रात करीब नौ बजे म्याऊं की ओर से लाइन जोड़कर लौट रहा था। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए था। उस वक्त कस्बे में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने प्रवेंद्र को बिना हेलमेट देखकर रोक लिया और उसकी बाइक का चालान कर दिया। इससे गुस्साया लाइनमैन वहां से चला गया और कुछ देर बाद आया।

ये भी पढ़ें- IPS प्रभाकर चौधरी: 13 साल में 21 ट्रांसफर, कानपुर में बैग टांगकर पहुंचे थे दफ्तर; अब बरेली से हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन

खंभे पर चढ़कर काट दी केबल 

उसने थाने के नजदीक खंभे पर चढ़कर केबल काट दी, जिससे अलापुर थाने में अंधेरा हो गया। जब पुलिस कर्मियों ने देखा कि अकेले थाने की बिजली गुल हुई है और सब जगह बिजली चल रही है तो वह थाने से निकलकर बाहर आए। तब उन्हें पता चला कि संविदा लाइनमैन ने लाइन काट दी है।

इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को सूचना दी और लाइन जोड़ने को कहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है। अगर हेलमेट लगाए होता तो चालान नहीं होता। उसका लाइन काटने का अधिकार ही नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें