फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया साल लाएगा एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात

Wed, 04 Nov 2015 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर 100 किमी/घंटा की स्पीड से दौड़ेगीं ट्रेनें
विज्ञापन


पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में की भी जाएगी बढ़ोतरी
 

इन दिनों केवल दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे जिले के लोगों को ट्रेन का खास लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस बारे में डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल से पूछा गया, तो बोले कि शहर के रेलवे स्टेशन पर करोड़ों रुपये लगाकर यूं ही इसका विस्तारीकरण नहीं किया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, स्टेशन को लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव लायक बनाया जा सके।
डीआरएम के मुताबिक वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मथुरा, आगरा आदि स्टेशनों से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। नए साल की पहली तिमाही में इस रूट से लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। स्थानीय यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए पैसेंजर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। जिंदल ने कहा कि बरेली सिटी में रेलवे लाइन को सही ढंग से बनवाया जा रहा है। यह कार्य भी जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कछला ब्रिज पर 70 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेनें
बदायूं। कछला ओवरब्रिज पर अब ट्रेनेे धीमी गति से नहीं गुजरा करेंगी। ब्रिज पर ट्रेनों का संचालन 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ाया जाएगा। डीआरएम ने बताया कि ओवरब्रिज के रेलवे ट्रैक में कुछ खामियां थीं, जिन्हें दूर कर लिया गया है। पूर्व में ब्रिज से ट्रेनों का संचालन 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से किया जाता था। डीआरएम ने बताया कि अभी रेलवे ट्रैक पर 70 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से ट्रेनों का संचालन होता है। रेलवे ट्रैक को दुरस्त करके 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेनें दौड़ाने लायक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें