बदायूं के घंटाघर पर रखे बैरियर पर तैनात पुलिस ई-रिक्शा को अंदर नहीं आने दिया गया। संवाद
बदायूं। दिवाली के मद्देनजर बाजारों में उमड़ रही खरीदारों की भीड़ के बीच शहर में लागू किए गए नए ट्रैफिक प्लान से लोगों को काफी राहत मिली। प्रमुख बाजारों और चौराहों पर वाहनों का आवागमन नियंत्रित किए जाने से जाम की स्थिति काफी हद तक काबू में रही। इससे त्योहारी खरीदारी करने पहुंचे लोगों को बाजारों में पहले की तरह घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ा।
शहर के घंटाघर, गोपी चौक, छह सड़का, टिकटगंज, खैराती चौक पर बैरियर लगाकर ऑटो और ई-रिक्शा को आगे जाने से रोका गया। इसके लिए इन सभी छह प्वाइंटों पर सोमवार रात ही बैरियर रखवा दिए गए थे। इन स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रही।
हालांकि, ट्रैफिक प्लान के क्रियान्वयन में सातवें स्थान लावेला चौक पर खामी नजर आई। यहां यातायात पुलिस की ओर से बैरियर नहीं लगाए गए थे। ऐसे में ई-रिक्शा बेरोकटोक गुजरते रहे। कुछ ई-रिक्शा दुकानदारों का सामान लेकर भी आते-जाते दिखाई दिए। इससे यहां वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आई। शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर बैरियर और पुलिसकर्मियों की तैनाती से यातायात व्यवस्था संभली रही।
-
त्योहार पर शहर के बाजार में लगने वाली जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है। अब बाजार में ई-रिक्शा, ऑटो कार आदि का प्रवेश बंद कर दिया है। लोगों को भी डायवर्जन में सहयोग करना चाहिए। - सुनील कुमार सिंह, सीओ यातायात