फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू लिटिल एंजिल स्कूल में कराया हवन-पूजन

Sun, 01 Nov 2015 08:04 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
न्यू लिटिल एंजिल स्कूल में बाल योगा क्लब के तत्वावधान में शांतिकुंज हरिद्वार के सदस्यों ने गायत्री महायज्ञ का आयोजन कर पूजन कराया। यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर लोक मंगल हितार्थ की कामना की गई।
स्कूल परिसर में गायत्री महायज्ञ की शुरूआत मंत्रोच्चार के साथ की गई। गायत्री परिवार की ओर से सुखपाल शर्मा और स्कूल की प्रधानाचार्य शशि भार्गव ने बच्चों के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। बच्चों को यज्ञ का महत्व भी समझाया गया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने बच्चों को निर्मल गंगा अभियान का भी बोध कराया। कहा कि गंगाजल अमृततुल्य है। जल की पवित्रता नष्ट नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्काउट के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन बदायूं के गांधी ग्राउंड मैदान में किया जाएगा। उन्होंने कथा के प्रति लोगों को भी जागरूक किया। इस मौके पर चंद्रपाल मिश्र, भवेश शर्मा, नरेशचंद्र भार्गव, अवधेश गोयल, सुधा गर्ग, अनीता वर्मा, शालिनी, गुंजन गोयल, रजनीश, विजय वार्ष्णेय, तरंग अग्रवाल, सचिन वर्मा और ममता यादव आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें