फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुण्यतिथि पर याद किए गए नेताजी, सपाइयों ने किया नमन

विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुणयति​थि पर उनके चित्र पर श्रद्वांजलि अर्पित करते पूर्व 
विज्ञापन
बदायूं। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव नेताजी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर में आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ता व नेताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि नेताजी देश के उन महान नेताओं में से एक थे, जिन्होंने संघर्षों से अपनी सियासी पहचान बनाई और जनहित की राजनीति को नई दिशा दी। कहा कि नेताजी ने हमेशा किसानों, नौजवानों, छात्रों, अल्पसंख्यकों, गरीबों और देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वह हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले सच्चे जननेता थे। नेताजी की सादगी, संघर्षशीलता और राजनीतिक कौशल का लोहा विपक्षी भी मानते थे। श्रद्धांजलि सभा में सपा नगर अध्यक्ष फरहत अली, प्रदेश स्वाले चौधरी, भानू यादव, अफसर अली खां, अनवार आलम, सी.एल. गौतम, मुशाहिद पीर जी, डॉ. आशु, वसीम सैफी, हर्षित यादव, सोमेन्द्र यादव, मुकुल प्रताप, समर खां समेत बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
सपाइयों ने किया रक्तदान
बदायूं। नेताजी की तृतीय पुण्यतिथि पर सपाइयों ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसांवा रोड पर एक स्कूल में हुए कार्यक्रम में सांसद आदित्य यादव के निजी सचिव अनिल गोस्वामी, शशांक यादव, सुशांत सिंह राठौर, अतुल पटेल, रजत यादव, जाहिद गाजी, आलोक यादव, अरहम रजा, जितेंद्र यादव, अमरीश यादव, अनूप यादव ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

बिल्सी। मोहल्ला तीन में पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के कैंप कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। यहां सर्वेश यादव समेत सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इधर, गल्ला मंडी में फैजान राइन आदि ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर सपा के कविंद्र सक्सेना, चंद्रशेखर शाक्य, इकरार अहमद, महेश यादव, रिहान अली, तिलक सिंह आदि मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुणयतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्वांजलि अर्पित करते पूर्व 

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुणयतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्वांजलि अर्पित करते पूर्व 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें