फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 25 व 26 होगी नैट, सचल दल का गठन

Sun, 24 Nov 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में दो दिन निपुण असेसमेंट टेस्ट होगा। इसमें 25 नवंबर को कक्षा एक से तीन तक छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी। वहीं 26 को कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसको लेकर सचल दल का गठन किया गया है। जो परीक्षा के दौरान सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन

भाषा और गणित में विद्यार्थियों को दक्ष करने के लिए निपुण भारत मिशन के तहत नैट (निपुण असेसमेंट टेस्ट) संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा नकलविहीन बनाने के लिए यूपी बोर्ड की तर्ज पर जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी समेत अधिकारी, कर्मचारियों की टीम गठित की गई है। जो परीक्षा के दौरान सक्रिय रहेगी। इसको डीएम निधि श्रीवास्तव ने संबंधित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।


25 व 26 नवंबर को नैट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर डीएम की तरफ से सचल दल का गठन किया गया है। यह परीक्षा के दौरान सक्रिय रहेंगे। एक टीम में चार सदस्य रहेंगे। कुल 16 टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें