कुंवरगांव। थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर करीब बारह बजे पड़ोसी युवकों ने घर में अकेली महिला को दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला ने आरोपी पड़ोसी युवकों के खिलाफ शिकायती पत्र पुलिस को सौंपा है।
घटनाक्रम के मुताबिक, आंगन में सो रही महिला का पति खेत पर गया था, तभी पड़ोसी एक युवक ने उसे दबोच लिया, जबकि दूसरा दरवाजे पर खड़े होकर निगरानी करने लगा। महिला के चिल्लाने पर गांववालों को आता देख वह धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायती पत्र पुलिस को सौंपा है। संवाद