फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर पड़े मिले ब्लड सैंपल के वायल, निजी लैब की लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोरोना संक्रमण के दौरान नगर में बुधवार को निजी पैथोलॉजी लैब की लापरवाही सामने आई है। किसी लैब ने खराब हो चुके एक दर्जन से ज्यादा ब्लड सैंपल के वायल मेन बाजार में सड़क किनारे फेंक दिए। कुछ लोगों की नजर पड़ी तो लोग दहशत में आ गए। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि चूक किस लैब से हुई है। सीएससी प्रभारी ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में निजी अस्पतालों की ओपीडी समेत सभी पैथालॉजी लैब बंद हैं। बुधवार दोपहर में लोगों ने देखा कि मेन बाजार में सड़क किनारे ब्लड सेंपल की कई वायल पड़ी थीं। इनमें कई फूट भी चुकी थीं। खून के धब्बे भी सड़क पर नजर आ रहे थे। कोरोना संक्रमण के बीच जिन लोगों की नजर इन वायल पर पड़ी तो वह डर गए। लोगों में कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ लोग इसे निजी लैब के कर्मचारियों के हरकत मान रहे थे। इसकी सूचना लोगों ने तत्काल सीएचसी प्रभारी को दी जिस पर सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सफाई कर्मियों की टीम ने सावधानी बरतते हुए सभी वायल को नष्ट करा दिया गया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि किसी निजी लैब से चूक हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी। अगर कुछ सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी। इधर, नगर के कुछ लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर सैंपल वायल मिले हैं उसके आसपास दो निजी लैब हैं। ये वायल इनमें से ही किसी लैब द्वारा फेंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें