फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नीट आज, परीक्षा में 3027 अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए जिले में आयोजित होने वाली नीट में 3027 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि सीसीटीवी की निगरानी में हर अभ्यर्थी रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की गेट पर ही सघन जांच की जाएगी। कक्ष में प्रवेश से पहले भी पहचान और सुरक्षा संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर रोक रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये परीक्षार्थी की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों पुलिस बल भी तैनात किया गया है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संवेदनशील बिंदुओं पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो सके।
विज्ञापन


ये स्कूल बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
-इस्लामियां इंटर कॉलेज
-एनएमएनएन दास डिग्री कॉलेज
-श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज
-केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज
-केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर


नीट के लिए रोडवेज ने लगाईं 10 अतिरिक्त बसें



बदायूं। नीट को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभ्यर्थियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए डिपो में 10 अतिरिक्त बसें रिजर्व में रखी गई हैं। ये बसें परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से चलाई जाएंगी, जो उन्हें उनके गंतव्य तक ले जाएंगी।



एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि रविवार को आयोजित नीट में जनपद और आसपास के जिलों से तीन हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। डिपो परिसर में एक हेल्पडेस्क भी बनाई गई है। जहां तैनात कर्मचारी अभ्यर्थियों को बसों की जानकारी देंगे।



ड्राइवर-कंडक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा वाले दिन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दें। रोडवेज अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि बसों में चढ़ते समय जल्दबाजी न करें बसों की उचित व्यवस्था की गई है। वहीं एडमिट कार्ड दिखाने पर अभ्यर्थियों से आधा किराया लिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें