बदायूं। नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले में सुनवाई अब नौ फरवरी को होगी। सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफटीसी कोर्ट के न्यायाधीश मनीष कुमार तृतीय की कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर कर जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया गया है। याचिका की पोषणीयता पर सुनवाई चल रही है। पिछली तारीख पर सुनवाई न हो पाने के कारण कोर्ट ने सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तारीख नियत की थी लेकिन एक बार फिर सुनवाई टल गई। अब नौ फरवरी को सुनवाई होगी। संवाद