फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 2,940 स्मार्टफोन की जरूरत, फिर किया पत्राचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2,940 स्मार्टफोन दिलाने के लिए विभाग ने फिर से पत्राचार किया है।
विज्ञापन

स्मार्टफोन न होने की वजह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फोन न होने से कई बार विभागीय काम में भी देरी हो जाती है।
कार्यकर्ता विभाग से स्मार्टफोन की मांग कर चुकी है। प्रदेश सरकार की ओर से अधिकांश विभागों को अपडेट कर दिया है। अब विभागों में अधिकांश काम ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों से लेकर किशोरी व महिलाओं का डाटा अब ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है। शासन की ओर से चार साल पहले मिले स्मार्ट फोन अब खराब हो चुके हैं। इसकी वजह से कई बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को परेशानी हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से शासन में पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी केंद्रों पर एक-एक स्मार्ट फोन दिलाए जाने की बात कही है। विभाग के अनुसार जिले में 2940 स्मार्टफोन की जरूरत है। इसको लेकर पत्राचार किया गया है, जिससे किसी को परेशानी न आ पाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें