बदायूं। युवा बेहतर भविष्य के लिए कॅरिअर चयन में बड़ी ही संजीदगी दिखा रहे हैं। आजकल युवाओं में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के प्रति रुझान बढ़ रहा है। सुरक्षा बलों में नौकरी मिलने में आसानी हो, इसलिए युवा कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ एनसीसी ज्वाइन कर रहे हैं।
शहर के नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में 15 सितंबर को एनसीसी की खाली पड़ी 19 सीटों पर आवेदन मांगे गए थे। इसके सापेक्ष 140 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया गया था। इसमें पीएसी आठवीं बटालियन की ओर से छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। इसके बाद चयनित कैड्टों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
दास डिग्री कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. संतोष कुमार सिंह के अनुसार पहले की अपेक्षा अब छात्र-छात्राओं एनसीसी की ज्यादा मांग कर रहे हैं। क्योंकि यह कॅरिअर को बेहतर बनाने में मदद करती है। एनसीसी के प्रमाण पत्र से शिक्षा से लेकर नौकरी तक में कई जगहों पर लाभ मिलता है। वहीं पुलिस, फौज समेत अन्य जगहों पर अलग से लाभ दिया जाता है।
एनसीसी के माध्यम से युवा अपने कॅरिअर को बेहतर मुकाम तक आसानी से ले जा सकता है, लेकिन जरूरी है कि पढ़ाई पर भी फोकस रखा जाए। -कल्पना
-पढ़ाई के साथ-साथ अगर अपने भविष्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, तो यह अच्छी चीज है, इसलिए एनसीसी ज्वाइन की है। -हीरिका
- मेरा सपना है सुरक्षा बलों में नौकरी पाना। एनसीसी के माध्यम से यह सपना आसानी से सच हो सकता है, इसलिए मैंने कॉलेज में एनसीसी ली है। -नितिन
-एनसीसी करने के बाद मिले प्रमाण पत्र का लाभ पुलिस, आर्मी समेत अन्य फोर्स में नौकरी में मिलता है। इसलिए इसको चुना है। -सुरजीत
हीरिका।
हीरिका।
हीरिका।
हीरिका।