फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: श्रमिकों को ले जा रहा वाहन पलटा, ढाई साल की मासूम की गई जान

Sun, 24 Sep 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराते घायल। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक/उसहैत (बदायूं)। मजदूरों को लेकर जा रहा डीसीएम वाहन शुक्रवार रात उसहैत इलाके में हरेंडी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें ढाई वर्षीय बच्ची दीपांजलि की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 18 लोगों को जिला अस्पताल और छह घायलों का कादरचौक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। करीब 35-40 मजदूर वाहन से भट्ठे पर मजदूरी करने राजस्थान जा रहे थे। उनका ठेकेदार उसहैत के ग्राम मुगर्रा महानगर निवासी दिनेश सभी को ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था। हरेंडी गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे में घायल ऋषिपाल की बेटी दीपांजलि ने शनिवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है, लेकिन उसका चालक भाग गया।
ये हुए घायल

हादसे में उसहैत क्षेत्र के गांव मुगर्रा महानगर निवासी रामनिवास (60 वर्ष), उनकी पत्नी नेमवती (55), बेटा श्यामवीर (32), पुष्पेंद्र (16), ऋषिपाल (35), उनकी पत्नी शीला (32), बेटा शिवा (8), मोहिनी (12), अवधेश (50), पत्नी सीमा (48), बेटी कामिनी (16), दामिनी (23) पत्नी सूरज, रामनिवास (30), उनकी पत्नी श्रीदेवी (30), एटा जिले के गांव राजा का रामपुर निवासी नीरज (25) पत्नी शिवम, कासगंज जिले के थाना सहावर के मोहल्ला काजी निवासी अशरफ (20) पुत्र इस्लाम और गुफरान (22) पुत्र वासिफ समेत 24 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें