फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एनबीईएमएस की टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
जिला अस्पताल में अ​भिलेखों की जांच करती टीम। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल से आने वाले दिनों में डीएनबी (डिप्लोमा इन नेशनल बोर्ड) की डिग्री मिल सकेगी। इसकी मान्यता देने के लिए मंगलवार को एनबीईएमएस (नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन इन मेडिकल साइंस) दिल्ली से आई टीम ने सुविधाओं का जायजा लिया। सबकुछ ठीक रहा तो इसकी मान्यता मिल सकती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने इसके लिए एबीईएमएस में आवेदन किया था। एबीईएमएस के प्रोफेसर डॉ. प्रेम सिंह नैय्यर जांच करने के लिए 10:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह व वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसएन कमल और डॉ. राजीव सिंह सहित अन्य डाक्टरों-कर्मचारियों के साथ ओपीडी का निरीक्षण किया। इसके बाद एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड का निरीक्षण किया। वार्डों में भर्ती मरीजों को देखा। इसके अलावा पांच बेड का आईसीयू देखा। ब्लड बैंक, डायलिसिस यूनिट, सीटी स्कैन, इमरजेंसी वार्ड, ओटी सहित सभी व्यवस्थाओं को देखा है। सीएमएस ने बताया कि अगर टीम को मानक पूरे मिले तो डीएनबी की दो सीट मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें