फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालतः 10 दंपतियों के बीच खत्म हुई खटास, जिला जज ने मुंह मीठा कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश चंद्र दिवाकर की अध्यक्षता में कुल 5,458 मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में फैमिली कोर्ट ने 10 जोड़ों के बीच समझौता कराया। दंपतियों को जिला जज ने वर माला पहनवाकर मिष्ठान खिलाया और उन्हें उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में सबसे ज्यादा 4322 प्री-लिटीगेशन मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा विभिन्न बैंकों संबंधी 619, भारत संचार निगम लिमिटेड के पांच, जलकर के 03, पावर कॉरपोरेशन के 1400, राजस्व विभाग के 2300 और विभिन्न न्यायालयों में लंबित 1136 मामले निस्तारित किए गए। इसमें 992 फौजदारी वाद, 11 विद्युत अधिनियम, 25 वैवाहिक, 25 मोटर दुर्घटना प्रतिकर, 23 दीवानी वाद और 60 अन्य वादों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर प्रथम अपर जिला जज राज कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट विनोद कुमार कटियार, स्पेशल जज देव राज प्रसाद सिंह, स्पेशल जज रमा शंकर सिंह, स्पेशल जज आशुतोष-प्रथम, स्पेशल जज मचला अग्रवाल, अपर प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट वंदना सिंह, एडीजे शक्ति तोमर, एडीजे रविकांत, एडीजे राजकुमार-तृतीय, एडीजे सुबोध वार्ष्णेय, एडीजे मोहम्मद शारिक सिद्दीकी, एडीजे कुंदन किशोर, सीजेएम राकेश कुमार तिवारी, राजीव कुमार सिंह, संगीता, देवेन्द्र सिंह फौजदार, नगमा खान, अंकिता सिंह आदि न्यायिक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें