तमिलनाडु से योगा जिमनास्टिक की 34बी नेशनल चैंपियनशिप जीत कर लौटी जिले की टीम का रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने विजेता टीम के सदस्यों को फूल माला पहना कर स्वागत किया। गाजे बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में गंत्वय तक उनको ले गए। नेशनल चैंपियनशिप जीतने वाली पहली टीम है। टीम ने अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर ओवरआल चैंपियनशिप हासिल की है।
टीम के कोच दुर्गेश मिश्रा ने बताया की टीम का सलेक्शन वर्ल्ड चैंपियनशिप के मुकाबले के लिए भी हो गया है। जुलाई मे पेरिस में होने वाली विश्व स्तरीय चैंपियन शिप के लिये टीम कड़ी मेहनत करेगी। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भी जीत दर्ज करने की उम्मीद जताई है। टीम के सद्स्यों में अनुज शर्मा, अरुण शर्मा, शिवा राठौर, जैनुल आब्दीन, विकास सक्सेना, राजीव सक्सेना, अनुराग, अजय सक्सेना, लोकेश सागर, अभिषेक सागर, अर्जुन माथुर, राहुल माथुर, आकाश शामिल थे। ककराला पहुंची टीम का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किश गया। उन्हें मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी गर्द। शिव मंदिर भोले धाम पहुँची विजेता टीम ने वहां माथा टेका। इस मौके पर महंत रघुवर दास, राम सनेही शर्मा, अहमद मियां, इमरान खां, नत्थू माथुर, मन्नू लाल, मनोज, सुमित अग्रवाल, मुकेश, रघुपाल आदि मौजूद रहे।