फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल चैंपियनशिप जीतकर लौटी टीम का स्वागत

Fri, 26 Feb 2016 12:00 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु  से योगा जिमनास्टिक की 34बी नेशनल चैंपियनशिप जीत कर लौटी जिले की टीम  का रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने विजेता टीम के  सदस्यों को फूल माला पहना कर स्वागत किया। गाजे बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में गंत्वय तक उनको ले गए। नेशनल चैंपियनशिप जीतने  वाली पहली टीम है। टीम ने अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर ओवरआल चैंपियनशिप  हासिल की है।
विज्ञापन

टीम के कोच  दुर्गेश मिश्रा ने बताया की टीम का सलेक्शन वर्ल्ड चैंपियनशिप के  मुकाबले के लिए भी हो गया है। जुलाई मे पेरिस में होने वाली विश्व स्तरीय  चैंपियन शिप के लिये टीम कड़ी मेहनत करेगी। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में  भी जीत दर्ज करने की उम्मीद जताई है। टीम के सद्स्यों में अनुज शर्मा, अरुण  शर्मा, शिवा राठौर, जैनुल आब्दीन, विकास सक्सेना, राजीव सक्सेना, अनुराग, अजय  सक्सेना, लोकेश सागर, अभिषेक सागर, अर्जुन माथुर, राहुल माथुर, आकाश शामिल  थे। ककराला पहुंची टीम का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किश गया। उन्हें मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी  गर्द। शिव मंदिर भोले धाम पहुँची विजेता टीम ने वहां माथा टेका। इस मौके पर महंत रघुवर दास, राम सनेही शर्मा, अहमद मियां, इमरान खां, नत्थू माथुर, मन्नू लाल, मनोज, सुमित अग्रवाल, मुकेश, रघुपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें