सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोलर प्लांट समेत पालिका के कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सिंचाई की समस्या से निजात दिलाने के लिए नरौरा बैराज से एक नहर निकाली जाएगी।
पालिका ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कोई यह कल्पना भी नहीं कर सकता था कि जिले में मेडिकल कॉलेज खुलेगा, लेकिन वह सबके सामने है। बोले, आशुतोष मौर्य को 89 हजार वोट मिले तो बिसौली के लोगों ने उन्हें एक लाख वोट देकर अपना पूरा स्नेह लुटा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कोई भी समस्या को रहने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने चेयरमैन अबरार अहमद के प्रयास को सराहा। विधायक आशुतोष मौर्य ने भी जनता का दुख-दर्द दूर करने का वायदा किया। पूर्व विधायक योगेंद्र कुमार गर्ग ने विचार रखे। इससे पूर्व सांसद ने सोलर प्लांट, ईदगाह गेट, रामलीला गेट सहित तमाम विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रामवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप यादव, हितेंद्र शंखधार, मोहर सिंह, आकाश मिश्र, ब्लॉक प्रमुख वीर सिंह यादव, नगराध्यक्ष शहनवाज खां, सभासद मितुल वाष्र्णेय, चेयरमैन मेहरबान खां, जयपाल सिंह, सुरेंद्र यादव, निर्लय साहनी, सोपाली यादव, गौरव साहनी, हरीश यादव, वीरेश यादव, तहजीब बाबू, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
...हर जुबान पर उभरा बिजली का दर्द
बिसौली। जैसे ही सांसद ने माइक संभाला वैसे ही भीड़ में खड़े कुछ लोगों ने बिजली की समस्या को उठाना शुरू कर दिया। किसानों ने सांसद को एक घंटे बिजली आने के बारे में बताया। इस पर सांसद ने कल से बिजली की समस्या समाप्त होने की बात की। इधर, चेयरमैन अबरार अहमद ने भी बिजली की समस्या उठाई। सांसद ने कालूपुर, दिसौलीगंज, सैदपुर, गांव परौली के समीप बिजलीघर बनवाने का ऐलान किया। इसके साथ ही आसफपुर, बगरैन और दबतोरी के बिजलीघर की क्षमता बढ़ाने की भी घोषणा की गई। इस घोषणा के बाद पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। विधायक आशुतोष मौर्य ने भी तालियां बजाकर सांसद की घोषणाओं का स्वागत किया।