फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मोह में फंसे नारद बन गए बंदर, खूब हंसे बाल दर्शक

विज्ञापन
खितौरा में राम लीला महोत्सव का उद्घाटन करते बाजार संचालक प्रदीप कुमार सिंह। संवाद - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली क्षेत्र की आदर्श रामलीला कमेटी दिसौलीगंज की ओर से शनिवार की रात मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने नारद मोह का मंचन किया। नारद के वानर रूप देख बाल दर्शक खूब हंसे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कुंवरसेन शाक्य ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। इसके बाद नारद मोह एवं राम-सीता जन्म उत्सव का अत्यंत भव्य और संजीव मंचन प्रस्तुत किया गया। मंचन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का ऐसा वातावरण बना कि पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। मंच पर गिरीश गुप्ता ने देवऋषि नारद की भूमिका में अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उनके संवादों में भक्ति और हास्य का सुंदर संगम देखने को मिला।
ओमवीर सिंह ने इंद्र की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से निभाया, वहीं दीनदयाल भारती ने राजा दशरथ के रूप में पिता के वात्सल्य और करुणा का जीवंत चित्रण किया। मुनेंद्र सिंह शीलनिधि (पप्पू पंडित जी) ने गुरु वशिष्ठ की भूमिका अत्यंत गंभीरता और श्रद्धा के साथ निभाकर मंच पर आध्यात्मिकता का भाव उत्पन्न किया। वहीं ब्रजेश (कामदेव) ने अपने सशक्त हावभाव और अभिनय शैली से दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों के भावपूर्ण संवाद, मधुर संगीत और आकर्षक मंच सज्जा के साथ मंचन इतना जीवंत प्रतीत हुआ कि दर्शकों को लगा मानो वे त्रेतायुग के पावन प्रसंगों का प्रत्यक्ष दर्शन कर रहे हों। कार्यक्रम के समापन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, रामौतार गुप्ता, अरविंद तिवारी, सूर्यप्रताप शाक्य, सूरजभान, विक्रम प्रताप सिंह, धर्मेंद्र (डीलर), धर्मपाल शाक्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-


हवन पूजन के साथ खितौरा रामलीला का शुभारंभ
उघैती। थाना क्षेत्र के कस्बा खितौरा में शनिवार रात्रि से रामलीला का मंचन शुरू हो गया। रामलीला महोत्सव का बाजार संचालक समाजसेवी, प्रदीप कुमार सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
शुभारंभ वैदिक मंत्रों द्वारा विधि पूर्वक हवन-पूजन करके किया गया। उद्घाटन के मौके पर प्रदीप कुमार सिंह ने कहा-हम सभी लोगों को रामलीला में निभाए जाने वाले किरदारों से सीख लेकर उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए तथा रामलीला के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का सबक लेना चाहिए। कमेटी अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता ने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर समाज में समन्वय बनाए रखना ही रामायण का सार है। शुरुआत में नारद मोह लीला का मंचन हुआ। इस मौके पर महाराज सिंह, योगेश गिरि, सुनील राणा, बलराम पाठक, रविशंकर भारद्वाज, कुलदीप राणा, वंश गुप्ता, लोकेश कुमार सिंह, अमन कुमार, नितिन कुमार, भगतसिंह, गौरव कुमार गुरु, रानू सिंह, तेजेंद्र सोलंकी सहित अन्य सहयोगी पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

खितौरा में राम लीला महोत्सव का उद्घाटन करते बाजार संचालक प्रदीप कुमार सिंह। संवाद- फोटो : kishatwar news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें