प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ मौजूद प्रधान सोनू सिंह। संवाद
- फोटो : संवाद
बिल्सी। गांव सिरासौल में शनिवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में ग्राम प्रधान सोनू सिंह ने कबड्डी प्रतियोगिता कराई। इसमें विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज की टीम विजेता और भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। दोनों टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ग्राम प्रधान ने बताया कि सिरासौल में लगभग 25 वर्ष से हर वर्ष जन्माष्टमी पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर बबली सिंह, सुखवीर सिंह, शिवेंद्र मोहन भारद्वाज, सुरेंद्र शर्मा, वरुण कुमार सिंह, सियाराम माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद