बदायू। जिला कांग्रेस कमेटी की घोषणा के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जिले के सभी ब्लाॅकों के अध्यक्षों की सूची पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि बिसौली ब्लाॅक अध्यक्ष सदानंद पाल को बनाया गया है। ऐसे ही आसफपुर ब्लाॅक में विनोद कुमार, इस्लामनगर ब्लाॅक में यूनिस अली, सहसवान ब्लाॅक में नरोत्तम शाक्य, वजीरगंज ब्लाॅक में अशोक कुमार शर्मा, सलारपुर ब्लाॅक में जाविर गाजी, जगत ब्लाॅक में सोनपाल, समरेर ब्लाॅक में अर्जुन यादव, उझानी ब्लाॅक में चंद्रपाल कश्यप, कादरचौक ब्लॉक में मोहम्मद तालिब, म्याऊं में अरुण सिंह ,उसावां ब्लाॅक में अनुज कुमार, दहगवां ब्लॉक में दुर्गपाल सिंह, अंबियापुर ब्लॉक में अनुग्रह सिंह व दातागंज ब्लाॅक में शशांक मिश्रा को अध्यक्ष पर पर मनोनीत किया गया है।