नजीब की मां ने मांगी यूपी के मुख्यमंत्री से मदद
जवाहर लाल यूनिवर्सिटी से लापता बदायूं के छात्र नजीब के लापता होने का मामला तूल पकड़ रहा है। शनिवार को नजीब की मां फातिमा नफीस ने दिल्ली से लखनऊ पहुंच कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर, उनसे मदद मांगी। दिल्ली पुलिस पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने फातिमा नफीस को मदद का भरोसा दिया है।
शहर के मोहल्ला वेदो टोला निवासी नजीब जेएनयू में एमएससी बायोटेक्रलॉजी का छात्र था। 14 नवंबर को नजीब का यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों के एक गुट से विवाद हो गया था। नजीब 15 नवंबर को लापता हो गया। उसकी मां फातिमा नफीस और भाई मुजीब दिल्ली में है। परिवार के लोग नजीब को लेकर परेशान हैं। दिल्ली पुलिस से असंतुष्ट नजीब की मां ने अब यूपी के मुख्यमंत्री की मदद मांगी है।
रविवार को नजीब की मां फातिमा नफीस ने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष मोहित, शहला रशीद और नफीस के भाई मुजीब के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इनका आरोप है कि दिल्ली पुलिस पूरे मामले में लीपापोती कर रही है। नजीब की मां का कहना है कि उनको सिर्फ अपना बेटा चाहिए और कुछ नहीं। मुजीब का आरोप है कि दिल्ली पुलिस राजनीतिक दबाव में मामले को ठंडे बस्ते में डाल रही है।