फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: बदायूं में छह स्थानों पर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, 24 अप्रैल तक जमा होंगे पर्चे

Mon, 17 Apr 2023 10:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

 जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) मनोज कुमार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके तहत निर्वाचन आयोग के कई नियम भी लागू कर दिए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। जिले के छह स्थानों पर नामांकन होंगे। 24 अप्रैल तक नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने की प्रक्रिया चलेगी। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, 27 को नाम वापसी, 28 अप्रैल को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। 11 मई को मतदान और 13 मई को चुनाव नतीजे आएंगे। 

विज्ञापन


रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) मनोज कुमार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके तहत निर्वाचन आयोग के कई नियम भी लागू कर दिए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। टीकाकरण और टेस्ट की भी व्यवस्था की गई है। 

सभी नामांकन स्थालों, मतदान केंद्रों और मतगणना स्थलों पर तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। यहां पुलिस-पीएसी मौजूद रहेगी। सभी उम्मीदवार रोड शो, जुलूस, जनसभा, लाउडस्पीकर लगाने तक की अनुमति लेंगे। इसकी निर्वाचन कार्यालय में एक रजिस्टर बनाया जाएगा। वहां अनुमति लेने वाले का नाम और अनुमति का प्रकार दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

यहां होंगे नामांकन और मतगणना

नगर पालिका परिषद उझानी व नगर पंचायत कछला के नामांकन और मतगणना उझानी मंडी समिति में होगी तो वहीं नगर पालिका परिषद बदायूं, ककराला, नगर पंचायत कुंवरगांव, गुलड़िया और सखानू के नामांकन व मतगणना मंडी समिति बदायूं होगी। 

नगर पालिका परिषद दातागंज, नगर पंचायत उसावां, उसहैत और अलापुर के नामांकन व मतगणना संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला दातागंज में होगी। नगर पालिका परिषद बिल्सी, नगर पंचायत रुदायन और इस्लामनगर के नामांकन बिल्सी तहसील और मतगणना मंडी समिति बिल्सी में होगी।

नगर पालिका परिषद बिसौली, नगर पंचायत मुड़िया धुरेकी, सैदपुर, वजीरगंज और फैजगंज बेहटा के नामांकन तहसील मुख्यालय बिसौली और मतगणना मंडी समिति बिसौली में होगी। नगर पालिका परिषद सहसवान और नगर पंचायत दहगवां के नामांकन तहसील मुख्यालय सहसवान और मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक सहसवान में होगी।
विज्ञापन

सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में होगा चुनाव

निकाय चुनाव जिले की सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में होगा। सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के 339 वार्ड हैं। इनमें ककराला, बिसौली, उझानी, बिल्सी, सहसवान और दातागंज के 25-25 वार्ड हैं। बदायूं नगर पालिका परिषद के 29 वार्ड हैं तो नगर पंचायत कछला में 10, उसहैत में 11, मुड़िया 10, सखानू 10, इस्लामनगर 16, कुंवरगांव 10, उसावां 11, रुदायन 10, वजीरगंज 13, गुलड़िया 10, सैदपुर 12, अलापुर 15, फैजगंज 11 और दहगवां 11 वार्डों पर चुनाव होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें