फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ रिलीव, सिटी मजिस्ट्रेट ने संभाला चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सड़कों में फैली गंदगी, गोवंशों के प्रति लापरवाही, अधिकारियों के आदेशों के अवहेलना शहर ईओ संजय तिवारी पर भारी पड़ी। शासन ने पिछले दिनों ईओ को निलंबित कर दिया था, जिसके बाद में डीएम ने उनको रिलीव करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को चार्ज दे दिया है। इसके बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ को कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

शहरवासियों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान नगर पालिका द्वारा रखा जाता है, लेकिन जब से शहर नगर पालिका का चार्ज ईओ संजय तिवारी संभाला, तब से नगर पालिका में व्यवस्था बेहतर होने की जगह और बदतर हो गई। उनके तानाशाही पूर्ण रवैये की वजह से आम जनता से लेकर पालिका के कर्मचारी तक परेशान थे। इसकी तमाम बार शिकायतें जिला स्तरीय अधिकारियों से लोगों ने की। ऐसे में तत्कालीन डीएम दिनेश कुमार सिंह व मौजूदा डीएम कुमार प्रशांत तक उन्हें कई बार निर्देशित कर चुके थे, लेकिन उनके द्वारा अधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना की जाती रही। इसकी वजह से शहर में लगातार गंदगी फैलती जा रही थी, सड़कें टूटी पड़ी थी, गोवंशों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। शासन से भी शिकायत की गई। जिसके बाद में शासन ने उन्हें पिछले दिनों निलंबित कर दिया। इसके बाद में शुक्रवार को डीएम कुमार प्रशांत ने उन्हें रिलीव कर दिया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार को चार्ज दे दिया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर शहर नगर पालिका के ईओ का चार्ज संभाला है। अब शनिवार से शहर की व्यवस्थाओं को देखेंगे। ताकि शहर में सफाई बेहतर तरीके से हो सके।
अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें