फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन

Fri, 26 Dec 2014 12:11 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर बृहस्पतिवार को शहर के प्रमुख मार्गों से नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरुनानक सत्संग सभा गुरु गोविंद सिंह के तत्वावधान में आयोजित विशाल शोभायात्रा में पंजाबी समाज के तमाम लोगों ने शामिल होकर धूमधाम से गुरु गोविंद सिंह का गुणगान किया। लोगोें ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सबको हैरान कर दिया। वहीं 60 से अधिक शामिल झांकियों ने खूब मन मोहा।
विज्ञापन

विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ पंजाबी मोहल्ला से किया गया। बैंडबाजों की धुन के साथ सुसज्जित झांकियां आगे बढ़ रहीं थीं। साथ में पंच प्यारे सरदार हरभजन सिंह, गुरुचरन सिंह, सुरजीत सिंह, सतनाम सिंह, नरेंद्र सिंह चल रहे थे। नानकमत्ता साहिब की पालिकी साहिब भी शोभायमान नजर आ रही थी। भारी संख्या में ट्रैक्टर, वैन पर झांकियां चल रहीं थीं। शोभायात्रा में शामिल बच्चे लोगों का ध्या आकर्षित कर रहे थे। नगाड़ा, डांडिया, बैंड ने मन मोह लिया। वहीं शहीद बाबा दीप सिंह जी शस्त्र विद्या अखाड़ा, शहीद बाबा दीप सिंह अखाड़ा, अकाली जत्था के वीर अपने करतब दिखाते हुए चल रहे थे। प्रमुख चौराहों से निकलने वाले नगर कीर्तन में पंजाबी समाज के लोग साफ सफाई कर रहे थे। वहीं बदायूं, अलीगढ़ के कीर्तनी जत्था गुरु गोविंद सिंह का गुणगान कर रहा है। भक्ति के रस में डूबे लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। इसमें निशान साहिब, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, गुरुनानक हाईस्कूल, गुरुनानक जूनियर स्कूल, हरमिलाप सनातन धर्म विद्यालय, बाबा जीवन सिंह गतका अखाड़ा बुद्धादल पंजाब, गुरुद्वारा दु:ख निवारण ललेई कीर्तनी जत्था आदि का योगदान रहा। इसमें रजनी अनेजा, त्रिलोचन सिंह, गुरुदीप सिंह, राजजस अनेजा, जयराम दास जुनेजा, रामलाल जुनेजा, भूषण जुनेजा, हरविंदर सिंह खरबंदा, सरदार अजीत सिंह, देवेंद्र जुनेजा, संजय कोचर, मंजीत सिंह, भगत सिंह, प्रवीन जुनेजा, गुरुप्री सिंह धींगड़ा, उमेश, सुखविंदर सिंह, मुकेश, हरिंद्र सिंह, पूरन अनेजा, संजय अरोरा, भगवंत सिंह, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें