फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उसावां इलाके में दो बाइक टकराईं, शाहजहांपुर के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। मरौरी गांव के पास शनिवार शाम दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं, जिसमें 32 वर्षीय रनवीर की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे हुआ। उस वक्त शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के गांव जाखियां निवासी रनवीर पुत्र चंद्रपाल उसावां से अपने घर लौट रहे थे। उनकी बाइक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मरौरी गांव के पास पहुंची थी। तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दूसरी बाइक पर गांव बसई निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री राजकुमार (25) उसावां से अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। उसकी बाइक पर गांव के अजब सिंह (19) और अजय गौतम (23) सवार थे। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की राहगीरों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायलों को म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां रनवीर को मृत घोषित कर दिया गया तो वहीं तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बाइक भिड़ंत में पांच लोग घायल
म्याऊं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी के पास दातागंज- म्याऊं रोड पर दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। एक बाइक सवार अंगदपुर निवासी सुनील पुत्र रमेश, राहुल, दुर्विजय पुत्र करनपाल कलान जा रहे थे तो उसी दौरान मैरी बजरमैरी निवासी मुनीश पुत्र कुंवरपाल निवासी अपनी मां सत्यवती के साथ म्याऊं से लौट रहा था। दोनों बाइक की भिड़ंत में पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दातागंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों बाइक अपने कब्ज में ले ली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें