फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूंः जेल गया मोहम्मद कासिम का हत्यारोपी सलीमउद्दीन, 14 फरवरी की रात मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह मोहम्मद कासिम के हत्यारोपी सलीमउद्दीन को जेल भेज दिया। जबकि दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। अभी उनके बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विगत 14 फरवरी की रात खंडसारी मोहल्ला निवासी मोहम्मद कासिम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त कासिम अपनी किराने की दुकान पर बैठे थे। इस मामले में कासिम के बेटे जहीम ने सगीर, जॉन्टी और सलीमउद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद मौकेेेेेेे पर पुलिस तैनात कर दी गई थी, जबकि दो टीमें हत्यारोपियों की तलाश में लगा दी गईं थीं। कोतवाली पुलिस ने उसी रात सलीमउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे उसे जेल भेज दिया। जबकि जॉन्टी और सगीर का अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस दोनों को तलाश कर रही है। प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि सलीमउद्दीन को जेल भेज दिया गया है जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश को दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें