फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या खुदकुशी: महिला को घर में घुसकर बोला- I love u, कुछ देर बाद चारपाई पर मिला 17 साल के ज्ञानेंद्र का शव

Mon, 20 Feb 2023 10:05 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पूछताछ में महिला ने बताया कि किशोर उससे एकतरफा प्यार करता था। उसका पति बिसौली गया हुआ था। शाम के समय किशोर उसके घर आया। उससे बोला कि वह उससे प्यार करता है। उस वक्त उसने किशोर को समझा दिया था। वह मंदिर चली गई जब लौटकर आई तो किशोर फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन
चारपाई पर मिला 17 साल के ज्ञानेंद्र का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज में सोमवार शाम एक महिला के घर में 17 वर्षीय गनेश उर्फ ज्ञानेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा मिला। महिला का कहना है कि किशोर उससे एकतरफा प्यार कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो किशोर ने फंदे से लटककर जान दे दी लेकिन परिवार वाले उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


यह मामला सोमवार शाम पांच बजे का है। उस वक्त दिसौलीगंज निवासी शेर सिंह को सूचना मिली कि उनका बेटा गनेश उर्फ ज्ञानेंद्र गांव की महिला के घर में बेहोश पड़ा है। इससे वह अपने परिवार के साथ महिला के घर पहुंच गए और गनेश को उठाकर एक निजी अस्पताल ले गए जहां किशोर को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वाले उसके शव को अपने घर ले गए। उन्होंने किशोर की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जिससे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला व उसके पति को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में महिला ने बताया कि किशोर उससे एकतरफा प्यार करता था। उसका पति बिसौली गया हुआ था। शाम के समय किशोर उसके घर आया। ज्ञानेन्द्र ने उससे ( i love u) बोला। उस वक्त उसने किशोर को समझा दिया था। वह मंदिर चली गई जब लौटकर आई तो किशोर फंदे से लटका मिला। उसने किशोर को फंदे से उतार लिया और अपने पति को सूचना दी। उसके पति ने किशोर के परिवार वालों को बताया। तब उसके परिवार वाले घर पहुंचे। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि किशोर ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। यह तो पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। तभी इसमें कोई कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें