फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, पति समेत चार पर एफआईआर दर्ज

Mon, 01 May 2023 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
30बीडीएन24-मृतका रिंकी का फाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव संजरपुर में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया गया। घटना की सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। मृतका के पिता ने पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूसाझाग क्षेत्र के गांव घिलौर निवासी रामवीर ने 22 वर्षीय पुत्री रिंकी की शादी तीन साल पहले अलापुर थाना क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी धर्मवीर उर्फ नन्हे पुत्र कन्हई के साथ की थी। रामवीर का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन शादी में दिए दहेज से खुश नहीं थे। इस वजह से वह आए दिन दहेज की मांग करते थे। जब उनकी बेटी इसका विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।
दहेज को लेकर कई बार आपस में समझौता भी हो चुका था लेकिन आरोपी बार बार दहेज की मांग करते थे। दहेज की मांग के चलते रविवार सुबह रिंकी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव फंदे से लटका दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर रामवीर परिजनों के साथ जब अपनी बेटी के घर पहुंचे तो उनकी बेटी का शव आंगन में पड़ा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मृतका के पति धर्मवीर उर्फ नन्हे, जेठ अरविंद, सास नन्ही और जेठानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इस संबंध में एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें