फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक ने चार लोगों को रौंदा, किशोरी की मौत

Mon, 01 May 2023 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे बाइक के पास खड़ी 17 वर्षीय मुनीशा समेत चार लोगों को चपेट में ले लिया। मुनीशा की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर किशोरी का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार शाम बुटला बोर्ड के पास हुआ। मुनीशा कोतवाली क्षेत्र के गांव पीयरखंदाना निवासी भूरेलाल की बेटी थी। वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दबरई में अपने फूफा नंदराम के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। बुटला बोर्ड के पास भूरेलाल को परिचित केहरी और नन्हे मिल गए। बाइक सड़क किनारे खड़ी करके भूरेलाल और केहरी बात करने लगे।
तभी उन्हें कासगंज की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। केहरी, नन्हे और भूरेलाल भी घायल हो गए। मुनीशा की मौके पर मौत की सूचना के बाद आसपास के लोग भी आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक मंडी समिति मोड़ के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुनीशा के शव का पोस्टमार्टम कराके उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों की हालत ठीक है।
विज्ञापन


ट्रक फंसने से बुर्रा रोड पर लगा जाम
रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर रैक लोडिंग के दौरान धर्मकांटा के पास गेहूं लदा ट्रक फंस जाने से उझानी-कादरचौक रोड पर आवागमन प्रभावित हो गया। आसपास के दुकानदारों ने कादरचौक साइड के दुकानदारों ने कस्तूरबा विद्यालय की तरफ से वाहन निकलवाए, तब कहीं करीब एक घंटे बाद आवागमन सुचारू हो पाया। दुकानदारों में नेत्रपाल ने बताया कि अनाज लदे ट्रक बेतरतीब खड़े कर दिए जाते हैं। इससे छोटे वाहन भी नहीं निकल पाते। इससे पहले भी धर्मकांटा के आसपास आवागमन प्रभावित होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें