फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगरैन में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा बगरैन में शुक्रवार शाम भाजपा के बूथ अध्यक्ष की लात घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह ससुर-दामाद के विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे थे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया कि आरोपियों ने उन पर ही हमला बोल दिया। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बगरैन निवासी नेकपाल शर्मा उर्फ पप्पू (45) पुत्र खुशीराम शर्मा भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। शुक्रवार शाम उनके रिश्ते के चाचा हरिओम का दसवां संस्कार था। दसवां के बाद नेकपाल शर्मा रिश्तेदारों को खाना खिला रहे थे। उसी दौरान उनके पड़ोस में किशोरी शर्मा और उनके दामाद दिनेश के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि नेकपाल शर्मा उसी दौरान किशोरी और उनके दामाद को खाना खाने के लिए बुलाने पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत करते हुए कहा कि कहा कि विवाद छोड़ो चलो खाना खा लो। इसी बात पर किशोरी का दामाद और उसके परिवार वाले आक्रोशित हो गए। उन्होंने नेकपाल शर्मा को वहीं आंगन में पटक लिया और लात घूंसों से पीटने लगे। आरोप है कि उन्होंने नेकपाल को गिराकर सीने पर घूसों से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
इसकी खबर सुनते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। नेकपाल के परिवार वाले भी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी दिनेश, उसके भाई मनोज, उनकी मां कैला देवी पत्नी बांकेलाल और दिनेश के दोस्त दोस्त शाहरुख को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में बूथ अध्यक्ष के छोटे भाई भूदेव शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

नेकपाल खाना खाने को कहने गए थे, जहां पहले से ससुर-दामाद में विवाद चल रहा था। उन्होंने कुछ टिप्पणी की होगी, जिससे धक्का मुक्की हो गई और उनकी मौत हो गई। ये हृदय रोगी भी थे। अब परिवार वालों ने तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

- वीरेश शुक्ला, प्रभारी एसओ वजीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें