फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान में युवक की मौत का मामलाः दिनदहाड़े युवक की हत्या , गवाह एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला वरन में बुधवार को एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, लेकिन गांव का कोई व्यक्ति मुंह खोलने को तैयार नहीं है। कोई यह तक बताने को तैयार नहीं है कि युवक को किसने गोली मारी या फिर उसे गोली कैसे लगी। गांव वाले यह तक नहीं बता रहे कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी या नहीं।
विज्ञापन

पुलिस को दयाशंकर की लाश आरोपियों के घर के सामने पड़ी मिली। वहीं नजदीक में एक तमंचा और एक कारतूस पड़ा मिला। जबकि तमंचे में एक कारतूस का खोखा अटका मिला। युवक के शव के नजदीक उसकी शॉल भी पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक गांव के लोगों ने युवक को दोपहर को शराब पीते हुए देखा था, लेकिन कोई ये बताने को तैयार नहीं है कि युवक शराब पीने के बाद आरोपियों के घर के सामने खड़ंजा पर क्यों और कैसे पहुंचा और उसे गोली किसने मारी। जबकि युवक की मौत उस जगह हुई, जहां से हर समय लोग आते-जाते रहते हैं। जिस समय युवक की मौत हुई, लोगों ने उसे देखा भी होगा और गोली की आवाज भी सुनी होगी, लेकिन उस समय कौन मौके पर था, अभी तक इसका पता नहीं चला है। इधर, एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने देर रात बताया कि मौके पर एक टीम को भेजा गया है, ताकि सही बात और वजह पता चल सके।
चार भाइयों में दूसरे नंबर का था भोले
जिस युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, वो दयाशंकर उर्फ भोले चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ा सत्यपाल, दूसरे नंबर का दयाशंकर और उससे छोटे संजीव, प्रदीप हैं। चारो भाई दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके खेत में पॉलेज की फसल है। उसी की रखवाली के लिए पिता ने चारों बेटों को बुलाया था।
विज्ञापन

युवक शराब पीए हुए था। उसकी लाश आरोपियों के घर के सामने पड़ी मिली है। कुछ लोग बता रहे हैं कि युवक ने आत्महत्या की है, फिर भी हम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- हरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर सहसवान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें