फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नावों पर सवार थी लड़की, एक को मिली मौत, दूसरा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिस लड़की के चक्कर में एक युवक और उसके दोस्त की जान गई, वह खुद दो लोगों से प्यार दिखा बैठी थी। इसलिए तो मसलाउद्दीन जब मैसेज करता था तो उसके वह जवाब भी देती थी। इसी से दोनों दोस्तों के दिलों में दरार पड़ गई और बात खूनखराबे तक पहुंच गई। दोनों एक-दूसरे से लड़की को अपना होने का दावा कर रहे थे। एक पीछे नहीं हटा तो दूसरे ने उसकी जान ले ली। साथ में एक ऐसे बेगुनाह का भी खून कर दिया, जिसका इस मामले से कोई लेना-देना ही नहीं था।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड की वजह बनी उस लड़की की उम्र 18 साल से ऊपर भी नहीं हुई थी। उसकी दोस्ती सबसे पहले जहांगीर से हुई थी। जहांगीर लगातार उसके संपर्क में था। लड़की उसकी रिश्तेदार भी लगती है। कोचिंग जाने के दौरान जहांगीर अपने दोस्त मसलाउद्दीन को उसके बारे में बताता था। एक-दो बार उससे मुलाकात भी कराई थी, जिससे लड़की का मोबाइल नंबर मसलाउद्दीन के पास आ गया था। इसके बाद वह लड़की और मसलाउद्दीन की व्हाट्सऐप पर चैटिंग शुरू हो गई। लड़की जितनी बात जहांगीर से करती थी। उतनी ही चैटिंग मसलाउद्दीन से करती थी। चूंकि मसलाउद्दीन स्मार्ट था। इससे लड़की उसकी ओर खिंचती चली गई। इससे दोनों दोस्तों के बीच दुश्मनी हो गई। 30 जुुलाई को जहांगीर मसलाउद्दीन को उसके रास्ते से हटने के बारे में कहने गया था। दोनों दोस्तों की काफी झड़प हुई और जहांगीर ने तैश में आकर उसकी हत्या कर दी। देख लेने पर आतिफ को मार दिया। परिणाम यह रहा कि जहांगीर को जेल हो गई और उस लड़की को न तो जहांगीर मिला और न ही मसलाउद्दीन।
चंद मिनट बाद पहुंचता आतिफ तो बच जाती जान
जहांगीर हत्या करके निकल नहीं पाया था कि तब तक आतिफ वहां पहुंच गया। उसने जहांगीर को खून से सराबोर देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया और बाहर की ओर भागा। तभी जहांगीर ने पीछे से उसके सिर में रॉड मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। फिर उसने रॉड से आतिफ का गला दबा दिया, इससे वह तुरंत ही मर गया।
विज्ञापन

जहांगीर की खून से सनी शर्ट बरामद
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए जहांगीर से रॉड और खून से सनी उसकी शर्ट बरामद हो गई है। जहांगीर की निशानदेही पर झाड़ियों से लोहे की रॉड और दोनों मोबाइल फोन भी मिल गए हैं। आरोपी कुछ दूरी पर ही झाड़ियों में यह सामान फेंककर भाग निकला था। यह स्थान घटनास्थल से तकरीबन आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रेस वार्ता के समय इस मामले का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले एसपी सिटी, सीओ सिटी, कोतवाली इंस्पेक्टर, सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर और एसओजी प्रभारी भी मौजूद रहे।
जहांगीर पर था 25 हजार का इनाम
दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले जहांगीर पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। जहांगीर का नाम दूसरे दिन ही प्रकाश में आ गया था, लेकिन पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। इसके बाद उस पर इनाम घोषित कर दिया गया था।
कराया जाएगा फिंगर प्रिंट का मिलान
जिस रॉड से जहांगीर ने दोनों युवकों का कत्ल किया था। वह रॉड मसलाउद्दीन के घर में रखी थी। दोनों युवकों की हत्या करके जहांगीर तो निकल गया लेकिन वह रॉड को उसी घर में छोड़ गया, जिस पर मिले फिंगर प्रिंट जहांगीर के फिंगर प्रिंट से मिलान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें