फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर/दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां के नजदीक एक गन्ने के खेत में रविवार को युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव करीब एक दिन पुराना बताया जा रहा है। इसकी सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह दहगवां निवासी कुछ बच्चे पड़ोसी गांव दादरा के खेतों में घास काटने गए थे। घास काटने के दौरान उन्हें रमाकांत के गन्ने के खेत में एक युवती का शव पड़ा दिखाई दिया। इससे बच्चे डर गए। उन्होंने राहगीरों को सूचना दी। फिर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर जरीफनगर इंस्पेक्टर पंकज लवानिया मौके पर पहुंच गए। युवती की उम्र करीब 18-19 साल बताई जा रही है। वह पीले रंग की सलवार और सफेद रंग का डिजाइनदार कुर्ता पहने है। वहीं पर उसकी हरे रंग की चुनरी पड़ी है। पुलिस को एक सफेद रंग का अंगोछा भी मिला है। युवती के मुंह से खून निकल रहा था। वहीं आसपास का गन्ना टूटा पड़ा है और युवती के पैर टेड़े मेड़े पड़े थे। इससे माना जा रहा है कि युवती की हत्या उसी खेत में की गई होगी। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
इसकी सूचना पर सीओ सहसवान रामकरन सरोज और फोरेंसिक टीम पहुंच गई। टीम ने मौके पर छानबीन की, लेकिन अंगोछे के सिवाय मौके पर कुछ और नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

युवती के शव की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। उसकी हत्या कैसे हुई थी, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

पंकज लवानिया, इंस्पेक्टर जरीफनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें