जरीफनगर की दौड़ प्रतियोगिता में धावक को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
दहगवां। जरीफनगर में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नामित गुप्ता और कोच अशोक यादव ने किया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
सीनियर वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में मुरारी कश्यप ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि द्वितीय अरबाब और सुभाष तृतीय स्थान पर रहे। नामित गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया। कोच अशोक यादव ने दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर इंद्रपाल यादव, पप्पू यादव, विजलेश, राकेश यादव, सत्यवीर, गोविन्द, दानवीर, ओमवीर फौजी आदि मौजूद रहे। संवाद