फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सात नर्सिंग होम को पालिका ने जारी किया नोटिस

Wed, 08 Jul 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कूड़ा-पॉलिथीन, थर्माकोल आदि नाले में फंस जाने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसको लेकर पालिका प्रशासन ने सात नार्सिंग होम संचालकों को नोटिस जारी किया है। कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने ईओ व अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसके बाद में पालिका की टीम ने शहर के मोहल्ला पनवाड़ी में डॉ. स्वतंत्र बाला, मोहल्ला जोगीपुरा में डॉ. एसके गुप्ता, मोहल्ला जोगीपुरा में डॉ. सचिन गुप्ता, मोहल्ला विवेक बिहार कॉलोनी में डॉ. डीवी शाक्य, टंडन प्लाजा के पास डॉ. नील कमल, इंदिरा चौक के पास डॉ. सुरेश चंद्र गुप्ता और माल गोदाम रोड पर डॉ. बीआर गुप्ता को नोटिस जारी किया गया है। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि अगर कोई भी कूड़ा आदि नालों में फेंकगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें